आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है |
तो मैंने सोचा कि क्यों नहीं हम सभी सामूहिक कुछ साधना करें |
मेरी इच्छा तो पुरे साल करने की है, अगर आप साथ दें तो |
महीने में एक...
[read more]
आज अक्षय तृतीया का शुभ दिन है |
तो मैंने सोचा कि क्यों नहीं हम सभी सामूहिक कुछ साधना करें |
मेरी इच्छा तो पुरे साल करने की है, अगर आप साथ दें तो |
महीने में एक दिन या ज्यादा भी कर सकते हैं |
मुझे बताना होगा कि आप कौन सी तारिख को क्या साधना कर रहे हैं ?
प्लीज़ ! कोई भी - माला, सामायिक, १३ द्रव्य - कुछ भी करें |
सामूहिक निर्ज़रा का लाभ जरूर लें |
प्लीज़ ! प्लीज़ ! प्लीज़ ! एक महीने के लिए कर रही हूं, सब की इच्छा रही तो आगे बढूंगी |
दैनिक १३ नियम ( कोई भी एक या ज्यादा साधना कर सकते हैं )| मुझे अपना नाम देकर कौन सा नियम किस दिन कर रहे हैं, अवश्य सूचित करें |
१. णमोकार मन्त्र की एक माला
२. ओम शांति की एक माला
३. ऋषभाय नमः की एक माला
४. ओम भिक्षु की एक माला
५. लोगस्स ( चतुर्विंशति स्तव )
६. सिद्धा सिद्धिं मम दिसंतु की एक माला
७. एक घंटा मौन
८. एक घंटा भोजन का त्याग
९. एक सामायिक
१०. एक नवकारसी ( सूर्योदय से ४८ मिनट तक चौविहार त्याग )
११. एक पोरसी
१२. रात्रि-भोजन का त्याग तिविहार ( पानी पी सकते हैं )
१३. १३ द्रव्य के उपरान्त कुछ नहीं खाना